पलामू : बारिश में बहा पुलिया का एप्रोच, होमिया-करमाही मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद

पलामू के पाटन प्रखंड में तेज बारिश के कारण होमिया नाला पर बनी पुलिया का एप्रोच पथ पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. इसके साथ ही पुलिया का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है.

रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट

पाटन(पलामू).  पलामू जिले के पाटन प्रखंड के अति सुदूरवर्ती होमिया-करमाही मुख्य सड़क पर होमिया नाला पर बनी पुलिया का एप्रोच (पहुंच पथ) तेज बारिश के कारण ध्वस्त हो गया. इसके साथ ही पुलिया का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है. एप्रोच सड़क टूटने से इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है. वहीं, दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल यात्री किसी तरह आवागमन कर रहे हैं.

तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हुआ पुलिया

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की शाम करीब सात बजे क्षेत्र में तेज बारिश हुई. लगातार बारिश के बाद जंगल का पानी तेजी से होमिया नाला में आ गया. पानी के तेज बहाव के कारण पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका एप्रोच सड़क भी बह गया. देखते ही देखते मुख्य सड़क से संपर्क बाधित हो गया.

चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद

सड़क ध्वस्त होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद होने से जरूरी काम के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं, दोपहिया और पैदल यात्रियों को क्षतिग्रस्त हिस्से से जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: पलामू : आहर में नहाने के दौरान डूबे सगे भाई-बहन, दोनों की मौत

पाटन और मनातू प्रखंड का संपर्क प्रभावित

होमिया-करमाही क्षेत्र पाटन और मनातू प्रखंड की सीमा पर स्थित अति सुदूरवर्ती इलाका है. यह क्षेत्र पहले से ही बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टूटने से उनका मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट गया है. आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी गंभीर परेशानी हो सकती है. ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिया और एप्रोच सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन जल्द बहाल हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >