पाटन. बुधवार को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल हृदय जांच एवं निवारण कार्यक्रम (नन्हा सा दिल) को लेकर श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के मेडिकल की टीम द्वारा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 31 बच्चों का जांच (स्क्रीनिंग) की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम 20 मई से शुरू हुआ है, जो 30 मई तक चलेगा. इस क्रम में विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र मेडिकल की टीम पहुंचेगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के पहले दिन कुल 511 बच्चों का जांच की गयी थी. इसी तरह 21 मई को 309, 22 को 267, 23 को 288, 25 को 295, 26 को 232 बच्चों की स्क्रीनिंग की गयी. जबकि 27 को आयोजित जांच शिविर कुल 31 बच्चों की स्क्रीनिंग की गयी. कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव दत्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आरबीएसके, सीसीएल व श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल चारों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है.
स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
