छात्रावास के मुख्य द्वार पर दुकान निर्माण का विरोध

छात्रावास के मुख्य द्वार पर दुकान निर्माण का विरोध

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर अनुसूचित जाति कल्याण छात्रावास के छात्रों ने छात्रावास के मुख्य द्वार के पास दुकान बनाये जाने को लेकर विरोध किया है. छात्रों का कहना है कि छात्रावास में पलामू प्रमंडल के लगभग 400 दलित छात्र रहकर पठन-पाठन करते हैं. लेकिन छात्रावास के मुख्य द्वार के सामने दुकान निर्माण होने से शैक्षणिक माहौल प्रभावित होगा. छात्रों ने बताया कि पूर्व में भी उक्त स्थान पर अस्थायी दुकान लगाये जाने से विद्यार्थियों को पढाई करने में परेशानी होती है.इसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई कर दुकान हटवाया था. अब पुनः उसी स्थान पर दुकान निर्माण कराया जा रहा है, जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है. कहा कि छात्रावास में सौंदर्यीकरण, बिजली, पानी, साफ-सफाई व सुरक्षा गार्ड जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग लंबे समय से की जा रही है. लेकिन उस पर ध्यान नहीं देकर दुकान निर्माण कराया जा रहा है. छात्रों ने उपायुक्त से मांग किया है कि निर्माणाधीन दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाये. छात्रावास की सुरक्षा एवं शैक्षणिक वातावरण को बनाये रखने के लिए कदम उठाया जाये. मौके पर नागेंद्र कुमार राम, दीपक, विकास कुमार, मनोज कुमार, प्रभात कुमार, जय कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >