बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में ओपन स्कॉलरशिप परीक्षा संपन्न

Open scholarship examination completed

मेदिनीनगर. सदर प्रखंड के सुआ कौड़िया रोड स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में ओपन स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 का आयोजन हुआ.विद्यालय प्रबंधन ने सरस्वती पूजा महोत्सव के साथ स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया था. शुक्रवार मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक डॉ नेहा अग्रवाल ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया. विद्यालय के शिक्षकों व परीक्षा में शामिल प्रतिभागी बच्चों ने भी मां सरस्वती की आराधना की. इसके बाद छात्रवृति की परीक्षा शुरू हुई. इसमें कक्षा नर्सरी से आठवीं में नामांकन के इच्छुक बच्चों ने हिस्सा लिया. निदेशक डॉ अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन का यह प्रयास है कि मेधावी छात्र-छत्राओं को पढाई में सुविधा के लिए छात्रवृति उपलब्ध कराये.इसी उदेश्य को लेकर परीक्षा का आयोजन किया गया है.उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में किसी मेधावी बच्चों की प्रतिभा कुंठित नहीं होने दी जायेगी. कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा.विद्यालय की प्राचार्या रेबेका बर्मन ने कहा कि ओपन स्कॉलरशिप परीक्षा विद्यालय के शैक्षणिक दृष्टिकोण को समाज के लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है. मौके पर उप प्राचार्या अनुपमा तिवारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >