बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रदूषण व धूम्रपान से बचना जरूरी : डॉ योगेश

बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रदूषण व धूम्रपान से बचना जरूरी : डॉ योगेश

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

आर्किड मेडिकल सेंटर ने मेदिनीनगर में चेस्ट रोगों के इलाज के लिए ओपीडी सेवा शुरू की है. यह सेवा शहर के सेवा सदन के समीप लाल मेडिकल हाल में संचालित होगी. शनिवार को चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार जैन ने इसका उदघाटन किया. इस अवसर पर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश यादव, वार्ड पार्षद नवीन गुप्ता उर्फ लाल बाबू, आर्किड मेडिकल सेंटर के मार्केटिंग ऑफिसर अभिनव तिवारी, गौतम रवानी, शशिकांत मेहता, अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को यह ओपीडी सेवा संचालित होगी

बताया गया कि प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को यह ओपीडी सेवा संचालित होगी, जिसमें मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा. डॉ. योगेश जैन फेफड़े और सांस से संबंधित बीमारियों का इलाज करेंगे. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और धूम्रपान से फेफड़ों की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. प्रदूषण और तंबाकू का सेवन फेफड़ों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है. ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए. उन्होंने सलाह दी कि धूम्रपान करने वाले लोग इसे छोड़ने का प्रयास करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें. भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रदूषण और धूम्रपान से बचना सबसे महत्वपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >