वज्रपात से एक की मौत

दूसरे के खेत में काम कर रहा था

नावाबाजार. थाना क्षेत्र के धगरडीहा के 48 वर्षीय चुकुन भुइयां की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. घटना रविवार शाम की है. बताया जाता है कि चुकुन भुइयां धगरडीहा के किसान के खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वह अत्यंत गरीब परिवार से है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >