हुसैनाबाद. प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पैक्स अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने किया. संचालन सतीश चौबे ने किया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी यशवंत कुमार ने कर्मशाला के उद्देश्यों एवं आगामी अलनिलो के कारण संभावित सुखाड़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए ऊपरी जमीन में मोटे अनाज जैसे मक्का, ज्वार, बाजरा, दलहन में अरहर,उड़द मूंग, तिलहन में तिल की मिश्रित खेती करने की जरूरत है. वही मध्यम जमीन में कम अवधि के धान 100-110 दिन एवं निचली जमीन में 110से 120 दिन के सूखा रोधी धान जैसे वंदना, बिरसा धान 108, 109, 110, सहभागी , ललाट, IR64 आदि कारगर है. प्रखंड प्रमुख राज कुमारी देवी ने कहा कि सभी किसान भाइयों को दी गयी तकनीकी जानकारी से लाभ उठाने की जरूरत है. किसी तरह की समस्या समाधान को लेकर विभाग से अपडेट होते रहें.
तकनीक का लाभ उठायें किसान : प्रखंड प्रमुख
तकनीक का लाभ उठायें किसान : प्रखंड प्रमुख
