अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्धा की मौत

घर से सड़क पार कर खेत की ओर जा रही थी. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गय

हरिहरगंज.

थाना क्षेत्र के ढाब कला गांव में सोमवार की अहले सुबह एनएच-98 फोरलेन सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से 70 वर्षीय रमणी कुंवर की मौत हो गयी. वह स्व राजदेव भुइयां की पत्नी थी. ग्रामीणों के अनुसार रमणी कुंवर घर से निकलकर सड़क पार कर खेत की ओर जा रही थी. इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर हरिहरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >