नर्सिंग होम की नर्स की संदेहास्पद स्थिति में मौत

नर्सिंग होम की नर्स की संदेहास्पद स्थिति में मौत

मेदिनीनगर : पांकी के गजबोर रोड स्थित मां नर्सिंग होम में कार्यरत नर्स रूबी खातून की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. बताया जाता है कि पांकी थाना क्षेत्र के बसरिया निवासी एकरामुल अंसारी की पुत्री रूबी खातून मां नर्सिंग होम में काम करती थी. गुरुवार को वह करीब 11:30 बजे नर्सिंग होम पहुंची.

परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे अस्पताल के कर्मियों ने यह सूचना दिया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसकी तबीयत ज्यादा खराब है. अस्पताल कर्मियों ने उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर लाया.

गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने रिम्स रेफर कर दिया. रांची जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी. गुरुवार की देर रात उसका शव बसरिया गांव भेजा गया. इस घटनाक्रम में उसके परिजनों ने संदेह ���्यक्त किया है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >