Scholarship को लेकर NPU में कार्यशाला, कॉलेजों को दी गयी तकनीकी जानकारी

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाने की प्रक्रिया को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्यों ने भाग लिया।

मेदिनीनगर,पलामू: उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर अजीम प्रेमजी प्रतिष्ठान के सहयोग से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के सभाकक्ष में बुधवार को छात्रवृत्ति को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला का उद्देश्य विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों के साथ शिक्षक प्रशिक्षण, विधि एवं नर्सिंग महाविद्यालयों की छात्राओं को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी देना था।

कार्यशाला का उद्घाटन एनपीयू के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह और कुलसचिव डॉ. नफीस अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अजीम प्रेमजी प्रतिष्ठान के तकनीकी विशेषज्ञों ने छात्रवृत्ति की राशि, आवेदन प्रक्रिया और इससे जुड़ी तकनीकी जानकारी विस्तार से दी। विशेषज्ञों ने छात्रवृत्ति आवेदन के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी।

कार्यशाला में विशेषज्ञ मृत्युंजय रत्नाकर, अशोक कुमार, सन्नी भगत, मिथलेश कुमार, आईहा, रिधो, रचिता, मनोज, सूरज, रंजीत, बृजेश और पवन ने प्रतिभागियों की विभिन्न तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी।

कार्यशाला में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं तक छात्रवृत्ति का लाभ समय पर और सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए संबंधित संस्थानों को प्रक्रिया की सही जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए सभी महाविद्यालयों से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

समापन समारोह में एनपीयू के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एसके पांडेय ने सभी अतिथियों, प्राचार्यों और तकनीकी विशेषज्ञों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर जीएलए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जसबीर बग्गा, जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पासवान, वाइएसएनएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मोहिनी गुप्ता समेत विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रतिनिधि मौजूद थे।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >