झारखंड में लातेहार के बाद पलामू में माओवादियों से मुठभेड़, 15 लाख के इनामी नीतीश यादव के दस्ते से एनकाउंटर

Naxal Encounter In Palamu: झारखंड के लातेहार के बाद आज पलामू में पुलिस की माओवादियों को मुठभेड़ हो गयी. डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि 15 लाख के इनामी माओवादी नीतीश यादव के दस्ते के साथ पलामू पुलिस की मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में एक माओवादी को गोली लगने की सूचना है.

Naxal Encounter In Palamu: हुसैनाबाद (पलामू), चंद्रशेखर सिंह-झारखंड के लातेहार जिले के बाद अब पलामू जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र की महुडंड पंचायत के नैया जंगल में आज सोमवार की शाम पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस मुठभेड़ में एक माओवादी को गोली लगने की सूचना है. 15 लाख के इनामी माओवादी नीतीश यादव के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो रही है. डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि माओवादी नीतीश यादव के दस्ते के साथ पलामू पुलिस की मुठभेड़ जारी है.

सुरक्षा बलों की पलामू में माओवादियों से मुठभेड़


लातेहार जिले में नक्सलियों से हुई दो मुठभेड़ों में पुलिस को शानदार सफलता मिली है. इस दौरान पुलिस ने तीन इनामी नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है. लातेहार के बाद पलामू में सुरक्षा बलों की माओवादियों से मुठभेड़ हो गयी. जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद के नैया जंगल में शाम छह बजे मुठभेड़ हो रही है. दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग से जंगल और आसपास के इलाका दहल उठा है.

ये भी पढ़ें: IAS Transfer & Posting: झारखंड में 20 IAS अफसरों का तबादला, अजय नाथ झा को बोकारो की कमान, देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें: Crime News: लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ राहुल सिंह गैंग के 7 अपराधी अरेस्ट

ये भी पढ़ें: Dhanbad News: सब इंस्पेक्टर ने 10 हजार रुपए मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >