आंगनबाडी सहायिका का चयन कराने पहुंची नावाबाजार के बीडीओ को ग्रामीणो ने बनाया बंधक

आंगनबाडी सहायिका का चयन कराने पहुंची नावाबाजार के बीडीओ को ग्रामीणो ने बनाया बंधक

प्रतिनिधि, उंटारी रोड

शुक्रवार को करकटा गांव में आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आयोजित ग्रामसभा विवादों में घिर गयी. ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया में पक्षपात और अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. इस दौरान नावाबाजार बीडीओ सह विश्रामपुर बाल विकास परियोजना की प्रभारी सीडीपीओ रेणु बाला और तीन महिला पर्यवेक्षिकाओं को करीब चार घंटे तक बंधक बना लिया गया. ग्रामीणों का आरोप था कि चयन प्रक्रिया का विरोध कर रही एक विधवा महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसे धक्का देने से चोट लगी. इसी कारण ग्रामीणों ने सार्वजनिक माफी और निष्पक्ष जांच की मांग की.

ग्रामीणों का कहना था कि ग्रामसभा दो जून को होनी थी, लेकिन पदाधिकारी बिना सूचना के पांच जून को चयन प्रक्रिया करने पहुंचे. इससे आक्रोश बढ़ा और विवाद गहराया. घटना की सूचना मिलते ही उंटारी रोड बीडीओ श्रवण कुमार भगत, सीओ बासुदेव राय, थाना प्रभारी संतोष गिरी, विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे और रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बीडीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं को मुक्त कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >