Palamu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुरू हुई तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता, रस्सी खींच में छात्रों ने शिक्षकों को दी मात

हरिहरगंज के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने लिया भाग।

हरिहरगंज,पलामू: शहर के सीता टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. झारखंड सरकार के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता 27, 29 और 30 अगस्त को होगी.

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय प्रसाद राय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर किया. उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है. उन्होंने विद्यार्थियों से सावधानीपूर्वक खेलों में भाग लेने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आह्वान किया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

खेल शिक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में कुर्सी दौड़, रस्सी खींच, स्लोगन, निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया. छात्रों और शिक्षकों के बीच हुई रस्सी खींच प्रतियोगिता में छात्रों की टीम विजयी रही.

मौके पर डॉ. नागदेव यादव, डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह, नीरज कुमार सिंह, ऋषिकेश कुमार, कपिल कुलश्रेष्ठ, विनय तिवारी, अबूसाद, अरमान अंसारी, ईश्वर चंद्र, विनय मुंडा समेत अन्य शिक्षक और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >