राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को

अधिक से अधिक मामले का निस्तारण करने का लक्ष्य लेकर काम करें : पीडीजे

मेदिनीनगर. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव ने 13 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सोमवार को बैठक की. उन्होंने बैठक में एमएसीटी केस के संबंधित मामले पर बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं को कई सुझाव दिये. पीडीजे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले का निस्तारण करने का लक्ष्य लेकर काम करें. थोड़े प्रयास से अधिक संख्या में लोगों को त्वरित लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि मामले के निस्तारण में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम रहती है. उन्होंने अधिवक्ताओं को संबंधित बीमा कंपनी तथा विपक्षियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी. ताकि अधिक से अधिक मामले निष्पादित हो सके. उन्होंने बीमा कंपनी व एमए सीटी केस से जुड़े अधिवक्ता को लंबित मामले से जुड़ी सूची बनाकर देने को कहा. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष को मामले के सेटलमेंट के लिए प्रयास करने में आगे आना चाहिए. पलामू जिले में एमएसीटी के 292 केस न्यायालयों में लंबित हैं. जिसमें अधिक से अधिक मामले का निष्पादन किया जा रहा है. मौके पर डीजे प्रथम विनोद कुमार सिंह, पंचम अभिमन्यु कुमार, षष्टम राज कुमार मिश्रा, सप्तम स्वेता ढिंगरा, अष्टम आयशा खान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव, निबंधक कमल प्रकाश, बीमा कंपनी के अधिवक्ता युधिष्ठिर गिरी, सुदेव कुमार दता, अधिवक्ता सीके मिश्रा, राजीव रंजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >