आरसीयू में राष्ट्रीय महिला आयोग ने किया कैंपस कॉलिंग कार्यक्रम का आयोजन

महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलायी

महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलायी विश्रामपुर. प्रखंड के नावाडीह कला स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा कैंपस कॉलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने किया. कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल के हेड मनीषा सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार चौधरी, कुलपति डॉ संजय कुमार झा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ नित्यानंद कुमार, डॉ रवि भूषण पांडेय, डॉ विजय कुमार, रामचंद्र यादव मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन आईसीसी अध्यक्ष डॉ श्रावंती ने किया. कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा व अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दी गयी, ताकि छात्र-छात्रा विषय को सहज व प्रभावी ढंग से समझ सकें. आरसीयू के चेयरमैन सह पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलायी. इस दौरान विश्वविद्यालय की मेधावी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया. डॉ श्रवंती ने राष्ट्रीय महिला आयोग की भूमिका व कैम्पस कॉलिंग के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन अत्यंत उपयोगी साबित होगा. कार्यक्रम में शामिल अन्य अतिथियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे महिला जागरूकता व सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.मौके पर काफी संख्या में छात्र – छात्रा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >