सांसद ने किया मोहम्म्दगंज स्टेशन पर गरीब रथ के ठहराव का शुभारंभ

सांसद ने किया मोहम्म्दगंज स्टेशन पर गरीब रथ के ठहराव का शुभारंभ

मेदिनीनगर. मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया. सांसद श्री राम ने शुक्रवार की रात्रि करीब 10 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर सांसद ने कहा कि रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-12877/12878) से झारखंड व बिहार के हजारों यात्रियों के लिए लाइफ लाइन है. इस ट्रेन से प्रतिदिन काफी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा, व्यापारी व मरीज दिल्ली यात्रा करते है. इस महत्वपूर्ण ट्रेन का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से मोहम्मदगंज प्रखंड, हैदरनगर प्रखंड, उंटारी रोड़ एवं कांडी प्रखंड व बिहार की सीमा से लगे कई गांवों के लोगों के आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री नियमित रूप से रांची, नयी दिल्ली व अन्य महानगरों में जाने में सुविधा होगी. सांसद ने कहा कि मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ठहराव के लिए लोगों ने काफी समय से मांग कर रहे थे. इस दिशा में वे लगातार प्रयास कर रेलवे मंत्री से मिलकर एक्सप्रेस ठहराव का सुनिश्चित कराया. उन्होंने कहा कि वे लगातार पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्याओं व जनता की सेवा उपलब्ध कराने को लेकर प्रयासरत है. मौके पर महेंद्र प्रसाद सिंह, कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, सीबी रमण सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, मुन्ना चौधरी, नीरज सिंह, ममता देवी, सुशील कुमार, आश्विनी कुमार सिंह सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >