पलामू जिले के मनरेगा कर्मियों ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए दिवंगत रोजगार सेवक स्वर्गीय ललन प्रजापति के आश्रितों को 1.31 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी है. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की जिला कमेटी के नेतृत्व में यह पहल की गयी है. मालूम हो कि पांडू प्रखंड के ग्राम रोजगार सेवक ललन प्रजापति का निधन 28 मार्च 2026 को हृदय गति रुकने से हो गया था. इनके आकस्मिक निधन के बाद से परिवार के लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे थे. मनरेगा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सैकड़ों कर्मी दिवंगत साथी के पैतृक गांव सीलदीली पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढाढस बंधाया. मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री विकास पांडेय, संगठन मंत्री सचिन अख्तर हुसैन, जिला प्रवक्ता मनोज चौबे और पांडू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा राम सहित कई लोग मौजूद थे. 19 वर्षों तक दी है सेवा, कल्याणकारी योजनाओं का मिले लाभ संघ के नेताओं ने कहा कि ललन प्रजापति ने लगभग 19 वर्षों तक मनरेगा योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.उनका जाना पूरे मनरेगा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह राशि केवल एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि पूरे संगठन की एकजुटता और श्रद्धांजलि का प्रतीक है.
मनरेगा कर्मियों ने दिवंगत रोजगार सेवक के परिवार को सौंपी एक लाख 31000 की सहायता राशि
मनरेगा कर्मियों ने दिवंगत रोजगार सेवक के परिवार को सौंपी एक लाख 31000 की सहायता राशि
