मलय डैम पहुंचे विधायक आलोक चौरसिया, पर्यटन विकास का दिया भरोसा

मलय डैम में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. विधायक आलोक चौरसिया ने निरीक्षण के बाद पर्यटन सुविधाओं के विस्तार का भरोसा दिलाया, जिससे सैलानियों को बेहतर अनुभव मिलेगा.

सतबरवा (पलामू):. डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने सतबरवा स्थित मलय डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने डैम में पहुंच रहे सैलानियों की बढ़ती संख्या और पर्यटन के प्रति उनके रुझान को देखते हुए क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार का भरोसा दिलाया. विधायक ने कहा कि मलय डैम में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. इसके विकास के लिए आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि मलय डैम का प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को आकर्षित करता है. यही वजह है कि पलामू प्रमंडल समेत अन्य क्षेत्रों से सैकड़ों लोग रोज यहां पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- देके खनिज उत्पादन में झारखंड का 3.6% योगदान, लौह अयस्क-बॉक्साइट में खास हिस्सेदारी

पर्यटन विभाग के समक्ष रखा जाएगा विकास का प्रस्ताव

विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि मलय डैम के पूर्ण विकास के लिए पर्यटन विभाग और राज्य सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा जायेगा. क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होने से यहां आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

नाव से किया डैम का भ्रमण

निरीक्षण के दौरान विधायक ने नाव से डैम का भ्रमण किया और वहां के मनोरम प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया. उन्होंने डैम परिसर में मौजूद सैलानियों से बातचीत कर पर्यटन की संभावनाओं की जानकारी भी ली. मौके पर पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, अजय उरांव, संजय यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, अनुज चंद्रवंशी, रवि प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, ज्वाला चौरसिया, सिकंदर भुइयां, बलदेव मेहता, गुलाब भुइयां समेत कई लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- मिड-डे-मिल के लिए झारखंड को मिले 302.13 करोड़ रुपये, जानें किन जिलों को मिला सबसे ज्यादा आवंटन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >