विश्रामपुर. जिला खनन की टीम ने गुरुवार की अहले सुबह रेहला कोयल नदी व आसपास के बालू घाट पर छापेमारी की. इसका नेतृत्व खनन निरीक्षक शुभम कुमार कर रहे थे. इस दौरान अवैध बालू खनन व परिवहन करते तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया. जब्त तीनों ट्रैक्टर को रेहला थाना में रखा गया है. खनन निरीक्षक श्री कुमार ने बताया कि बालू का अवैध खनन रोकने के लिये लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है,जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा. रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुवा ने बताया कि खनन विभाग द्वारा पकड़े गये ट्रैक्टरों को थाना में रखा गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
खनन विभाग ने अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर किया जब्त
खनन विभाग ने अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर किया जब्त
