मेदिनीनगर में सज रहा भव्य प्रवचन पंडाल, 3 सितंबर को जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

मेदिनीनगर के बीसफूटा रोड स्थित बैजनाथ सिंह सेवा आश्रम में 3 सितंबर को विहंगम योग संत समाज का विशेष सत्संग और संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज का प्रवचन होगा.

मेदिनीनगर. पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में तीन सितंबर को विहंगम योग संत समाज द्वारा विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है. नगर निगम क्षेत्र के बीसफूटा रोड में बैजनाथ सिंह सेवा आश्रम परिसर में विशेष सत्संग समारोह के आयोजन की तैयारी चल रही है.

संस्थान के झारखंड प्रदेश महामंत्री ललित कुमार सिंह ने बताया कि 14 व 15 दिसंबर को वाराणसी के उमराहा स्थित आश्रम परिसर में विहंगम योग संत समाज का वार्षिकोत्सव समारोह होना है. इस अवसर पर समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव और 25 हजार कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ होगा.

वार्षिकोत्सव को लेकर संस्थान द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक स्वर्वेद संदेश यात्रा निकाली गयी है. संस्थान के संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज स्वर्वेद संदेश यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं. इस दौरान समारोह आयोजित कर भक्तजनों व श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया जा रहा है.

संत प्रवर का होगा आध्यात्मिक संबोधन

संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज के मेदिनीनगर आगमन को लेकर भक्तजन उत्साहित होकर आवश्यक तैयारी में जुटे हैं. दो सितंबर को स्वर्वेद संदेश यात्रा मेदिनीनगर पहुंचेगी. तीन सितंबर को सुबह 11 बजे से विशेष सत्संग समारोह शुरू होगा. संस्थान के संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज समारोह में श्रद्धालुओं व भक्तजनों को आध्यात्मिक संदेश देंगे. संत प्रवर के पलामू आगमन को लेकर सदगुरु देव के भक्तजन काफी उत्साहित हैं. जिले के सभी प्रखंडों में संत प्रवर के आगमन और कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इस कार्य में संत समाज के जिला व प्रखंड स्तर के सेवा प्रभारी सक्रिय हैं.

बन रहा आकर्षक व भव्य प्रवचन पंडाल

विशेष सत्संग समारोह को लेकर कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारी जोरों पर चल रही है. समारोह को लेकर आकर्षक मंच एवं प्रवचन पंडाल बनाया जा रहा है. कार्यक्रम में भाग लेने वाले भक्तजनों व श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गयी है. संस्थान के नंदलाल पासवान ने बताया कि समारोह में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चार हजार से अधिक महिला पुरुष भक्तजनों के शामिल होने की संभावना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >