पलामू जिला पुस्तकालय को मिलेंगे 87 लाख, पहली किस्त के 65.25 लाख जारी

मेदिनीनगर जिला पुस्तकालय के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 87 लाख रुपये मंजूर किए हैं। सांसद वीडी राम के प्रयासों से छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं।

मेदिनीनगर, पलामू : पलामू संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. मेदिनीनगर के साहित्य समाज चौक स्थित जिला पुस्तकालय के विकास एवं निर्माण कार्य के लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने 87 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है. स्वीकृत राशि में से 65.25 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गयी है.

राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के तहत मिली राशि

सांसद वीडी राम की अनुशंसा और लगातार किये गये प्रयासों के बाद यह स्वीकृति मिली है. राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन (एनएमएल) की ‘सेटिंग अप ऑफ एनएमएल मॉडल लाइब्रेरी’ योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला पुस्तकालय, पलामू के लिए राशि स्वीकृत की गयी है.

इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से सांसद वीडी राम को भेजे गये आधिकारिक पत्र में राशि स्वीकृति की जानकारी दी गयी है.

विद्यार्थियों और युवाओं को मिलेगा बेहतर अध्ययन माहौल

सांसद वीडी राम ने कहा कि पलामू के विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर अध्ययन का माहौल और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है. जिला पुस्तकालय के सुदृढ़ीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान, शिक्षा और बेहतर भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है. आने वाले समय में जिला पुस्तकालय में आवश्यक सुविधाओं का और विस्तार किया जायेगा, ताकि इसे आधुनिक और अधिक उपयोगी बनाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >