मैट्रिक की अंग्रेजी विषय का परीक्षा संपन्न

मैट्रिक की अंग्रेजी विषय का परीक्षा संपन्न

पाटन. शुक्रवार को प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक के कुल परीक्षार्थी अंग्रेजी विषय का परीक्षा लिखी. इसमें पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 494 परीक्षार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए. पाटन मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 330 व कुंवरबांध स्थित बीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 1148 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार झा ने बीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर इंटर के 270 परीक्षार्थियों में 268 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक संतोष कुमार व दंडाधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि अंग्रेजी विषय का शांतिपूर्ण वातावरण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुआ. बीएस इंटर कॉलेज के केंद्राधीक्षक निखिल गुप्ता, दंडाधिकारी कन्हाई राम के देखरेख में शांतिपूर्ण वातावरण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुआ. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार झा ने कुंवरबांध स्थित बीएस इंटर कॉलेज में संचालित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >