मेदिनीनगर में 20 वर्षीय विवाहिता की मौत, पुलिस हिरासत में नशे में धूत पति

मेदिनीनगर के कौड़िया गांव में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में विवाहित 20 वर्षीय काजल कुमारी की मौत हो गयी. इस मामले में उसके पति रणजीत सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि शनिवार रात में पुलिस को सूचना मिली थी की काजल कुमारी की हत्या कर दी गयी है.

इसी वर्ष मार्च में हुई थी शादी

उसके बाद पुलिस ने कौड़ीया गांव पहुंचकर उसके पति रणजीत सिंह को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. लेकिन वह अभी काफी नशे में है. बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा. हालांकि की मृतिका के गले में दाग लगा हुआ है. मृतिका की शादी इसी वर्ष मार्च में हुई थी. बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

ये भी पढ़ें: कुएं में डूबने से 75 वर्ष की वृद्ध महिला की हुई मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >