भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को पिलाया नींबू शर्बत पानी

ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टॉफ ऑर्गनाइजेशन की ओर से मंगलवार को स्टेशन परिसर में भीषण गर्मी से रेल यात्रियों को राहत दिलाने के मकसद से नींबू- शर्बत पानी की व्यवस्था की गयी थी.

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टॉफ ऑर्गनाइजेशन की ओर से मंगलवार को स्टेशन परिसर में भीषण गर्मी से रेल यात्रियों को राहत दिलाने के मकसद से नींबू- शर्बत पानी की व्यवस्था की गयी थी. ऑर्गनाइजेशन के उपाध्यक्ष बीएम पांडेय की उपस्थिति में रेल यात्रियों को नींबू शर्बत व शीतल जल पिलाकर उनके सुखद व मंगलमय यात्रा की कामना की गयी. श्री पांडेय ने कहा कि पिछले दस वर्षों से उनके संगठन की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत स्टेशन परिसर में जनसेवा के कई कार्य किया जा रहा है. कहा कि रेल प्रबंधन के प्रति यात्रियों के विश्वास को और सुदृढ़ करना ही उनकी संगठन की पहली प्राथमिकता है. टिकट चेकिंग स्टॉफ ऑर्गनाइजेशन अपने दायित्वों के निर्वहन से शेष बचे समय का सदुपयोग समाजसेवा में करते रहते हैं. मौके पर सीआइटी दिनेश्वर राम, रौशन कुमार, बी गंझू, दिलेश्वर साव सहित कई रेलकर्मी व स्थानीय लोग मौजूद थे. पोक्सो एक्ट के आरोपी गिरफ्तार प्रतिनिधि : पाटन नावाजयपुर थाना की पुलिस ने पोक्सो एक्ट के हसनैन अंसारी को गिरफ्तार कर रामगढ़ थाना के पुलिस को सौंप दिया. रामगढ़ जिला के रामगढ़ थाना में पलामू जिले के नावाजयपुर थाना के खजुरी गांव के हसनैन अंसारी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत वर्ष 2025 में मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद से आरोपी हसनैन अंसारी फरार चल रहा था. रामगढ़ थाना की पुलिस सह उक्त केस के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी नावाजयपुर थाना पहुंची थी. जहां नावाजयपुर थाना की पुलिस के सहयोग से आरोपी हसनैन अंसारी को उसके घर के बगल से गिरफ्तार किया गया. आरोपी करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >