लिपिक मोर्चा के प्रमंडलीय अध्यक्ष बने लवकुश सिंह

लिपिक मोर्चा के प्रमंडलीय अध्यक्ष बने लवकुश सिंह

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

शहर के बेलवाटिका स्थित श्री गुरुतेग बहादुर मेमोरियल हॉल में झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा का प्रथम प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन हुआ. इसमें मोर्चा के सांगठनिक ढांचा को सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया. पलामू प्रमंडल व जिला स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने जोर दिया गया. मोर्चा के लोगों ने कहा कि सबकी एजुटता व सक्रियता से ही संगठन मजबूत होगा. सर्वसम्मति से मोर्चा के पलामू प्रमंडल व जिला स्तरीय कमेटी पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह को मोर्चा का मुख्य सरंक्षक मनोनित किया गया. उन्होंने लिपिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर मुखर आंदोलन किया जायेगा. बैठक में सर्वसम्मति से प्रमंडलीय कमेटी का विस्तार करते हुए लवकुश कुमार सिंह को अध्यक्ष, मोहम्मद वहदत जीशान खां, उपेंद्र कुमार एवं आशुतोष कुमार पाठक को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी. इसी तरह अभिषेक विशाल सचिव, संतोष पाठक कोषाध्यक्ष, कुमार गौरव वरीय उपाध्यक्ष, सतीश कुमार तिवारी, विवेक कुमार व शिवकुमार भगत उपाध्यक्ष, विजय कुमार वरीय उपसचिव, राशिद कमल कादरी व ब्रजकिशोर ठाकुर उपसचिव, शुभम शर्मा संयुक्त सचिव, एडलीन रोज टोप्पो महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नेहा कुमारी गुप्ता महिला प्रकोष्ठ सचिव, विनोद झा मीडिया प्रभारी बनाये गये. मनोनीत पदाधिकारियों को अपने दायित्व का निवर्हन करने का सुझाव दिया गया. पलामू जिला कमेटी का सम्मानित अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया. उपेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष, विजय कुमर मिश्रा उपाध्यक्ष, शुभनारायण प्रसाद सचिव, संतोष पाठक कोषाध्यक्ष, रविशंकर कार्यकारी अध्यक्ष,जितेंद्र पांडेय संयुक्त सचिव, उमाकांत सिंह कार्यालय सचिव, प्रेमलता कुमारी महिला जिलाध्यक्ष, गिरेंद्र शुक्ल कार्यालय सलाहकार व अनवर रजा केसर को मिडिया प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >