बाइक के धक्के से मजदूर की मौत

स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मुख्य पथ ग्रामीण बैंक के पास बाइक के धक्के से मजदूर विजय चौधरी की मौत हो गयी. वह चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार विजय चौधरी शनिवार की सुबह साइकिल से शाहपुर लोहा दुकान में काम करने जा रहा था. इसी क्रम में बाइक सवार ने धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया. पुलिस उसे थाना ले आयी है. मामले में मृतक के पुत्र ललन चौधरी ने बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >