जपला एके सिंह कॉलेज में करम पूजा की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम

जपला एके सिंह कॉलेज में करम पूजा के अवसर पर प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर को बचाने का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्रों ने मनमोहक नृत्य और गीतों से समां बांधा.

हुसैनाबाद से जीतेन्द्र की रिपोर्ट हुसैनाबाद. जपला शहर स्थित एके सिंह कॉलेज में करमा पूजा के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से करमा पूजा की विशेषताओं से रूबरू कराया गया. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राम सुभग सिंह ने की. संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो राहुल कुमार सिंह ने किया.

प्रकृति के संरक्षण व वन संपदा को संरक्षित करने का देता है संकेत

इस पर की महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. प्राचार्य डॉ राम सुभग सिंह ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के संरक्षण, प्राकृतिक वन्य सम्पदा ,भौगोलिक वातावरण को शुद्ध व सुरक्षा की दृष्टि से संरक्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.हमें अपनी पहचान व सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने की जरुरत है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कॉलेज परिसर में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही.नेहा ग्रुप ने करमा नागपुरी नृत्य, बदरी नृत्य प्रस्तुत किया. जबकि शिखा ग्रुप ने नागपुरी रिमिक्स प्रस्तुत किया. डॉली, प्राजक्ता, रिकी , पिंकी ने सिल्की सिल्की साड़ी पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया. इसके अलावा दिव्या कुमारी ने नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया.

भाषा व अपनी कल्चर को बचाने की जरूरत

आदिवासी भाषा, हो, नागपुरी, सदरी आदि के लोक गीतों आदि हमारी संस्कृति में शामिल हैं. डॉ आलोक रंजन ने कहा कि झारखंड प्रदेश की लोक संस्कृति ही हमारी पहचान है. प्रो. रेखा कुमारी सिंह के साथ में मांदर के साथ ढोल बजाकर छात्र छात्राओं के नृत्य और गान में भी सहभागिता अपनाई.

सबकी सहभागिता जरूरी है

कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की. मौके पर प्रो. डॉ. शिवकुमार कुमार विश्वकर्मा, प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. शशिभूषण, प्रो. डॉ. रविरंजन मिश्रा, प्रो. रवि कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, विवेक कुमार, निखिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >