पाटन के धनगाई में कलश यात्रा 21 को

पाटन के धनगाई में कलश यात्रा 21 को

पाटन. प्रखंड के धनगांईं में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 21 मई से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. 27 मई को भंडारा व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा. 21 मई को सुबह सात बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी. इस दौरान प्रति दिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन एवं परायण पाठ होगा. शाम सात बजे से रात्रि 11बजे तक वृंदावन से पधारे विद्वान विष्णु रामनुज जी महाराज व रामसुजान शास्त्री जी महाराज द्वारा प्रवचन कार्यक्रम होगा. पूजन एवं परायण पाठ आचार्य मिथिलेश वैद्य व आचार्य रमाकांत पाठक के द्वारा संपन्न होगा. श्रीमदभागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का सभी कार्यक्रम शैलेश पाठक के नेतृत्व में संपन्न होगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिनेश मिश्रा व समस्त परिवार सक्रियता से लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >