ज्योति प्रकाश के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : ज्ञान शंकर

ज्योति प्रकाश के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : ज्ञान शंकर

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

रांची रोड चियांकी स्थित ज्योति प्रकाश महिला बीएड कालेज व हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पलामू के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह समाजसेवी स्वर्गीय ज्योति प्रकाश की 30 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर स्वर्गीय ज्योति प्रकाश की पत्नी द्रौपदी देवी व परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर ज्ञान शंकर ने पिता के आदर्शों को याद करते हुए समर्पित होकर समाज सेवा करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि वह स्वयं समाजिक कार्यों में सक्रिय रहते है. उनके परिवार के सदस्य भी समाज हित में सक्रिय हैं.

समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प

उन्होंने पलामू की जनता से मिले निरंतर सहयोग और सम्मान के प्रति आभार जताते हुए समाज की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने का संकल्प दोहराया. श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय ज्योति प्रकाश जी द्वारा पलामू के विकास में दिये गये ऐतिहासिक और अभूतपूर्व योगदानों को याद किया गया. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए सदर अस्पताल में ज्योति प्रकाश टीवी वार्ड का निर्माण कराया था, साथ ही शिक्षा के प्रसार के लिए जनता शिवरात्रि कॉलेज की स्थापना में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही थी. आम नागरिकों के मनोरंजन के लिए वर्ष 1940 में मोहन सिनेमा हॉल की नींव रखी थी.इस तरह पलामू के समाजिक व सांस्कृतिक विकास में उनकी अहम योगदान रहा है. मौके पर आकर्ष आनंद, स्रोत शंकर, परिधि शंकर,शिवानी आनंद सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >