पलामू के चैनपुर नेउरा में रंगरेलियां मनाते धरा गए जेई साहेब, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

Palamu News: पलामू के चैनपुर नेउरा गांव में पीएचईडी विभाग के जूनियर इंजीनियर को एक शादीशुदा महिला के साथ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया. पुलिस ने मारपीट की पुष्टि की है, लेकिन अब तक किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर नेउरा गांव में रविवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पीएचईडी विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ और ग्रामीणों ने कथित तौर पर जेई की जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद गांव में देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा.

पति को पहले से था शक, दावत से लौटा अचानक

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति और बच्चे को पास के गांव में दावत पर भेज दिया था और खुद घर पर रुकने की बात कही थी. पति को पहले से पत्नी के व्यवहार पर संदेह था. वह औपचारिक रूप से दावत में शामिल होने के लिए घर से निकला, लेकिन कुछ देर बाद चुपचाप वापस लौट आया. घर पहुंचने पर उसने बाहर एक अनजान बाइक खड़ी देखी. इससे उसका शक और गहरा गया. जब उसने दरवाजा खटखटाया तो पत्नी ने अंदर से दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे.

दबाव में खुला दरवाजा, अंदर मिला सरकारी कर्मचारी

ग्रामीणों के जुटने और दबाव बढ़ने के बाद आखिरकार दरवाजा खोला गया. अंदर एक सरकारी विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सतीश कुमार मौजूद थे. ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देखकर आक्रोश जताया. देखते ही देखते मामला गरमा गया और कथित तौर पर जेई की पिटाई कर दी गई. घटना के बाद गांव में काफी देर तक हंगामा चलता रहा. ग्रामीणों ने महिला से पूछा कि वह आगे किसके साथ रहना चाहती है. जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और कथित प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई.

छह महीने पहले हुआ था स्थानांतरण

ग्रामीणों के अनुसार, जूनियर इंजीनियर सतीश कुमार का छह महीने पहले लातेहार से डाल्टनगंज स्थानांतरण हुआ था. महिला भी उसी विभाग में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत बताई जा रही है. दोनों के बीच पहले से जान-पहचान होने की चर्चा गांव में है. इस घटना ने सरकारी पद पर आसीन अधिकारियों की आचरण मर्यादा और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गांव में इस मामले को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है.

इसे भी पढ़ें: बच्चा चोर के संदेह में हिंसक न बनें, पिपरवार में पिटाई के बाद रिम्स में विक्षिप्त की हो गई मौत

कानूनी कार्रवाई पर संशय, पुलिस ने दी जानकारी

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत और संभावित कानूनी कार्रवाई की चर्चा हो रही है. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने पुष्टि की है कि एक सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: गुमला में दिव्यांग बच्ची के दुष्कर्मी तांत्रिक को फांसी, हजारीबाग का है निवासी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >