JPSC-JSSC Scame: JPSC-JSSC परीक्षा मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी

झारखंड में जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में फरार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर छापेमारी कर सरेंडर करने का दिया निर्देश।

मेदिनीनगर. जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मामले में फरार चल रहे पलामू के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सीआईडी व पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिन छापेमारी की. दोनों आरोपी घर पर नहीं मिले. पुलिस ने परिजनों को आरोपियों को जल्द से जल्द कोर्ट में सरेंडर कराने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

दोनों आरोपियों के घरों छापेमारी

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गयी. टीम ने शहर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित रविशंकर कुमार के घर व हमीदगंज स्थित संतोष कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की. इससे पहले बुधवार को भी दोनों के घरों पर छापेमारी की गयी थी. उस दौरान आरोपियों के नहीं मिलने पर रविशंकर के माता-पिता और संतोष कुमार सिंह के ससुर को उन्हें न्यायालय में हाजिर कराने का निर्देश दिया गया था.

ये भी पढ़ें: JPSC घोटाला: 80 लाख में नौकरी का सौदा, अभ्यर्थी ने एजेंट को पिता के खाते से भेजे थे 16 लाख, CID के सामने खोला राज

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद

मालूम हो कि तीन अगस्त को दोनों आरोपियों के घरों पर हुई छापेमारी में कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद हुए थे. हनुमान नगर निवासी रविशंकर कुमार रांची में कोचिंग संस्थान चलाकर जेपीएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है. वहीं संतोष कुमार सिंह नौडीहा प्रखंड में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत है. मामले में पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >