झामुमो छात्र मोर्चा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

झामुमो छात्र मोर्चा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर नीट परीक्षाा पेपर लीक व अनियमितता के खिलाफ झामुमो की महानगर कमेटी और छात्र मोर्चा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा अभिकरण के खिलाफ नारेबाजी की. इस मामले में केंद्र सरकार को दोषी करार देते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया. इससे पूर्व झामुमो के जिला कार्यालय से छात्र-युवा, छात्र मोर्चा व महानगर समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला. शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यकर्ता छह मुहान पहुंचे और विरोध प्रदर्शन के बाद पुतला दहन किया. इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया. मुख्य अतिथि झामुमो के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सकीय प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होना केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी की लापरवाही का परिणाम है. यह केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाता है.देश के लाखों छात्र-छात्राओं की वर्षों की मेहनत बेकारहोगयी. नीट जैसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा में लगातार अनियमितता होने से युवाओं का भविष्य संकट में पड़ता जा रहा है. झामुमो नेताओं ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पारदर्शी और मजबूत परीक्षा प्रणाली लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया.मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सन्नु सिद्दीकी, जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी, राकेश कुमार सिन्हा, देवानंद भारद्वाज, अखिलेश सिंह, महानगर अध्यक्ष रंजित जायसवाल, सोनम राईन, मन्नत सिंह बग्गा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशीला मिश्रा, कांति चंद्रवंशी, मंजू कुमारी, संजू कुमारी, रजिया नियाज़ी, सन्नी शुक्ला, आशुतोष विनायक, कौशल किशोर, सिद्धार्थ सिंह, सैयद फैजल, कौशल सिंह, आर्यन, उत्तम, साहिल अंसारी, कौशिक राज, रोहित पांडेय , विकास तिवारी, राहुल मेहता,आकाश उरांव सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >