Jharkhand News: एक दर्जन से अधिक BDO और CO समेत 500 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर रोक, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: पलामू के एक दर्जन से अधिक बीडीओ और सीओ समेत 500 अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर डीसी शशिरंजन ने रोक लगा दी है. ये कार्रवाई समय पर दफ्तर में उपस्थित न होने के कारण की गयी है.

पलामू, शिवेंद्र कुमार : पलामू डीसी शशिरंजन ने जिले के 149 चिकित्सक, एक दर्जन से अधिक बीडीओ-सीओ और 500 कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है. संबंधित लोगों पर समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के मामले में कार्रवाई की गयी है. स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, जिले के अधिकारी, बीडीओ और सीओ, इंजीनियरिंग विभाग सहित कई विभाग के अधिकारी व कर्मियों का जनवरी का वेतन रोक दिया गया है.

डीसी शशि रंजन का क्या था आदेश

पलामू डीसी शशि रंजन ने आदेश दिया था कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में पहुंचें. कार्यालय में सुबह 10:40 तक और शाम पांच बजे कार्यालय से निकलने के समय भी बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस बनाना अनिवार्य है. बॉयोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन निर्गत किया जायेगा. बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस शीट के साथ ही कोषागार में बिल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. इसका अनुपालन करने का निर्देश कोषागार पदाधिकारी को दिया था.

बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस की जांच के बाद उठाया गया बड़ा कदम

बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस के समय का मिलान कर ही भुगतान करना था. बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस की जांच करने के बाद मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद चिकित्सकों, बीडीओ-सीओ, इंजीनियरों और अन्य विभाग के कर्मियों के वेतन पर रोक लगायी गयी. निर्धारित समय के बाद बॉयोमेट्रिक उपस्थिति बनायी गयी है. तो ऐसी स्थिति में उस माह का वेतन डीसी के आदेश के बाद ही निर्गत किया जायेगा.

पलामू की खबरें यहां पढ़ें

100 से अधिक डॉक्टरों का रोका गया वेतन

पलामू डीसी के आदेश पर पीएचसी, सीएचसी, अनुमंडल स्तर पर कार्य कर रहे 50 डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के 20 डॉक्टर, अधीक्षक कार्यालय के तहत कार्य कर रहे 16 डॉक्टर, 23 सीनियर रेजिडेंट व 40 जूनियर रेजिडेंट का वेतन रोक दिया गया है. जबकि इन सभी कार्यालय में काम कर रहे करीब ढाई सौ एएनएम, जीएनएम, लैब असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, ड्रेसर फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारियों के वेतन पर भी रोक लगा दी गयी है. पशुपालन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न इंजीनियरिंग विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित उस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन रोक दिये गये हैं.

Also Read: नीति आयोग के प्रदर्शन सूचकांक में झारखंड का गढ़वा फिर अव्वल, 3 करोड़ का पुरस्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >