Jharkhand News: पलामू में ट्रेन से गिरकर बिहार के मजदूर की मौत, ओडिशा से काम कर लौट रहा था घर

Jharkhand News: पलामू में बिहार के एक मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी है. वह ओडिशा कमाने के लिए गया था. घर वापसी के दौरान वह ट्रेन से गिर गया.

पलामू, चंद्रशेखर सिंह: पलामू के डीडीयू रेलखंड अंतर्गत सिगसिगी स्टेशन के समीप रांची सासाराम एक्सप्रेस (अप) ट्रेन से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहार के डेहरी ऑन सोन शहर के जक्की बिगहा मुहल्ले के 22 वर्षीय अजित भुइयां के रूप में हुई है. घटना गुरुवार रात 10.30 बजे की बतायी जा रही है. डाल्टनगंज जीआरपी थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

कमाने के लिए गया था ओडिशा

सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन डाल्टनगंज पहुंचे. परिजनों ने बताया कि मृतक अजीत ओडिशा कमाने के लिए गया था. जहां से वह अपने घर वापस लौट रहा था. इस दौरान वह पलामू के सिगसिगी स्टेशन के समीप अचानक गिर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

पलामू की सभी खबरें यहां पढ़ें

ट्रैकमैन ने घटना की जानकारी

इस संबंध में स्टेशन मास्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि देर रात पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन ने सूचना दी कि एक व्यक्ति रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन से गिर गया है. स्टेशन मास्टर ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी. जांच के दौरान मृतक के जेब से कागजात मिला, जिसके आधार पर उसके परिजनों को भी सूचना दी गयी थी. रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: Jharkhand Naxal News: 1 करोड़ के इनामी समेत 7 नक्सली झारखंड पुलिस के रडार पर, इन इलाकों में है सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >