संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता: खीरू महतो

संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता: खीरू महतो

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू प्रमंडल में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गुरुवार को पुलिस लाइन रोड स्थित परिसदन भवन में कार्यकर्ताओं की प्रमंडल स्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जदयू पलामू जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने की, जबकि संचालन नितेश्वर मेहता ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो मौजूद थे. विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी श्रवण कुमार और प्रदेश सचिव राज नारायण सिंह पटेल भी बैठक में शामिल हुए. प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठनात्मक सम्मेलन चलाये जायेंगे प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि पलामू प्रमंडल में संगठन को पूरी तरह मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सदस्यता अभियान को तेज करते हुए प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठनात्मक सम्मेलन चलाये जायेंगे. उनका कहना था कि जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाना ही आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सफलता की कुंजी होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि पलामू प्रमंडल से जदयू प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और विजय प्राप्त करेंगे. महतो ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शीघ्र ही चुनाव क्षेत्रों का चयन किया जायेगा और उसी आधार पर संगठनात्मक कार्यों को और गति दी जायेगी. जदयू पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी पूर्व मंत्री सुधा चौधरी ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण की सराहना की. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पार्टी का सिंबल न मिलने से कार्यकर्ताओं में कभी-कभी नाराजगी होती है, लेकिन अंतिम निर्णय नेतृत्व का होता है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले चुनावों में जदयू पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और सफलता हासिल करेगी. नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना ही संगठन का लक्ष्य प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने संगठन को और अधिक दुरुस्त बनाने, सदस्यता अभियान को तेज करने और पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया. वहीं, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने कहा कि पार्टी को प्रखंड से लेकर गांव स्तर तक मजबूत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य होगा, ताकि पलामू में जदयू की एक सशक्त पहचान स्थापित हो सके. बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे. इनमें जनकधारी मेहता, यशवंत सिंह, सदस्य पांडेय, सुरेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र पांडेय, विवेक बैठा, जिला उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राजपति प्रजापति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रवि, नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर, पंकज कुमार दुबे, प्रवीण तिवारी, दीप नारायण दुबे, निराला सिंह, सचिन कुमार मेहता, मनोज कुमार मेहता, मेघनाथ मिस्त्री, जयपाल यादव, बी. मेहता, राजेंद्र राय, रितेश पांडेय, माया देवी, अनीता देवी और संगीता देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >