पाटन. नावाजयपुर थाना की पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ सोमवार को छापामारी अभियान चलाया. पुअनि बिरेंद्र कुमार मेहता के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के महुलिया के यादव टोला से करीब 100 किलो जावा व 10 लीटर शराब बरामद किया गया.जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.अवैध शराब के खिलाफ आगे भी छापामारी अभियान जारी रहेगा.