Palamu: मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज ग्राउंड में भव्य बनेगा दुर्गा मां का पंडाल, पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य

मेदिनीनगर के जय मां जगदंबे क्लब ने दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की शुरुआत की. इस वर्ष पंडाल को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान.


Palamu: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में जीएलए कॉलेज मैदान, पांकी रोड मुख्य पथ स्थित जय मां जगदंबे क्लब ने दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को पंडित नरेंद्र पाठक ने पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत करायी. पूजा में यजमान के रूप में मनीष कुमार सिंह शामिल हुए.

आकर्षक होगा पूजा पंडाल

क्लब के संरक्षक शैलेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने कहा कि इस वर्ष पूजा पंडाल को विशेष आकर्षण का केंद्र बनाने की तैयारी है. पंडाल को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जायेगा, ताकि श्रद्धालुओं के लिए यह आकर्षण का केंद्र बने. उन्होंने कहा कि क्लब का प्रयास है कि जय मां जगदंबे क्लब के पूजा पंडाल को पलामू ही नहीं, बल्कि झारखंड के बेहतर पूजा पंडालों में अलग पहचान मिले. उन्होंने कहा कि पूजा की धार्मिक गरिमा और परंपरा को कायम रखते हुए स्वच्छता, सुरक्षा, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जायेगा. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्लब के सदस्य पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे.

जिम्मेवारी पूरी निष्ठा से निभायेंगे : गौरव

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि क्लब ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. सभी सदस्यों के सहयोग से दुर्गापूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और यादगार बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

इसे भी पढ़ें: Palamu: हरिहरगंज के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

कार्यक्रम में ये लोग भी रहे मौजूद

मौके पर सूरज कुमार सिंह, चंदन कुमार पांडेय, राजन चंद्रवंशी, जितेंद्र पासवान, विकास तिवारी, अनिल चंद्रवंशी, राजीव रंजन सिंह, रणधीर शुक्ला, अमुल सिंह, गौतम यादव, भोला कुमार, शिव तिवारी, प्रिंस सिंह, विशाल सिंह, मनप्रीत सागर, हिमांशु रंजन, प्रियांशु शुक्ला, हर्ष शर्मा, आनंद कुमार, दुर्गा सिंह, पिंटू शुक्ला, रमेश सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: Palamu: एक हफ्ते में भर दिए जाएंगे रेड़मा-चियांकी रोड के गड्ढे, सांसद वीडी राम ने सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >