मेदिनीनगर. नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह तीन फरवरी को मेयर पद के लिए नामांकन परचा दाखिल करेंगी. गुरुवार को हमीदगंज स्थित आवास पर चुनाव को लेकर बैैठक हुई. शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ राय मशवरा कर चुनाव की रणनीति बनायी गयी. मौके पर पूनम सिंह ने कहा कि समर्पण भाव के साथ जनता का सेवा करना उन्हें विरासत में मिला है.उनके परिवार के सदस्यों ने वर्षों से शहरवासियों की सेवा की समर्पण भाव के साथ की है. शहर के नागरिकों ने नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर रहकर उन्हें सेवा करने का अवसर दिया था. उनके विश्वास पर वह पूर्ण रूप से खरा उतरी. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों की जानकारी दी. ब मौके पर पलामू क्लब के सचिव सुधीर सिंह, निलेंद्र प्रसाद, मिथिलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमाल खान, प्रवीण सिंह,धर्मदेव चौधरी, आजाद खान, अशोक मिश्रा, रंजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.