संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का निर्देश

सोमवार को समाहरणालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई.

मेदिनीनगर. सोमवार को समाहरणालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई.पलामू डीसी समीर एस ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, आयरन गोली वितरण, संस्थागत प्रसव, होम डिलेवरी, टीबी, बीएचएनडी सहित अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गयी.डीसी ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देते हुए इसकी संख्या में वृद्धि करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभाग को यह प्रयास करना चाहिए क 95 प्रतिशत से अधिक गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराया जाये.इसके लिए स्वास्थ्य साहिया व आंगनबाड़ी सेविका के साथ समन्वय स्थापित कर गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया.डीसी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने निजी अस्पताल में होने वाले प्रसव क डाटा संकलन करने पर जोर दिया. गर्भवती महिलाओं का एएनसी शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया गया.सीएचसी स्तर पर एएनएम की कमी की समीक्षा की गयी. डीसी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक व उपस्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम का अभाव नही होना चाहिए. बैठक में डेंगू, मलेरिया, डायरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों के रोकथाम व उसके उपचार को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में परिवार नियोजन, बच्चों का टीकाकरण, सिकल सेल, स्क्रिनिंग, अर्बन हेल्थ सेंटर, मुख्यमंत्री असाध्य रोग, गंभीर बीमारी योजना की समीक्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >