Indian Railways News: झारखंड से बिहार का सफर और हुआ आसान, रेलवे की इस सौगात से खिल उठे पलामूवासियों के चेहरे

Indian Railways News: झारखंड से बिहार का सफर अब और आसान हो गया. खासकर पलामू एक्सप्रेस से पटना का सफर करने में पलामू के लोगों को काफी राहत मिलेगी. पलामू के सांसद बीडी राम की पहल पर रेलवे ने पलामू एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर दिया है. लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी. रेलवे की इस सौगात से पलामूवासियों के चेहरे खिल उठे हैं.

Indian Railways News: पलामू-झारखंड के पलामू से बिहार के पटना तक का सफर अब और आसान हो गया. रेलवे ने झारखंड के पलामू संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों को खुशखबरी दी है. डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर पलामू एक्सप्रेस की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है. इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास के बाद पलामू एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13347/13348) का बरकाकाना से पटना वाया डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर अब रात 10:05 बजे आगमन होगा एवं 10:10 बजे प्रस्थान करेगी.

पहले रात 12:30 बजे आती थी पलामू एक्सप्रेस


पलामू एक्सप्रेस का डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर पहले रात 12:30 बजे आगमन होता था. 12:35 बजे ट्रेन प्रस्थान करती थी. इस कारण पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता को पटना के लिए आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था.

ये भी पढ़ें: Success Story: BBA, MBA जैसी बड़ी डिग्री नहीं, फिर भी लाखों कमा रही हैं झारखंड की ये महिलाएं

रेलवे ने जारी की अधिसूचना


सांसद बीडी राम ने पलामू के लोगों की परेशानियों को लगातार मंडल संसदीय बैठकों एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्होंने पलामू एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी में बदलाव का अनुरोध किया था. रेलवे बोर्ड ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. अब पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता को डाल्टनगंज से पटना का सफर करने में काफी सहूलियत होगी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Rain Alert: झारखंड के 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट, अगले 5 दिनों के लिए चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >