पलामू में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण, पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

पलामू पुलिस लाइन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. डीसी और एसपी ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पलामू : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलामू जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:00 बजे मुख्य ध्वजारोहण होगा. प्रशासन की ओर से समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

डीसी और एसपी ने पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

राष्ट्रीय पर्व को लेकर जवानों द्वारा पिछले कई दिनों से किया जा रहा परेड का पूर्वाभ्यास गुरुवार को अंतिम रूप से संपन्न हो गया.परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन स्थानीय पुलिस लाइन स्टेडियम में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी ने संयुक्त रूप से परेड का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने ध्वजारोहण का अभ्यास किया और राष्ट्रीय ध्वज को विधिवत सलामी दी. निरीक्षण के पश्चात डीसी व एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए परेड कमांडरों और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किये

राष्ट्रीय उत्सव में हिस्सा लेने की अपील

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और जवानों को मुख्य समारोह के दिन समय पर उपस्थित होने तथा सुरक्षा व व्यवस्था के लिहाज से हर जरूरी एहतियात बरतने का कड़ा निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने समस्त पलामूवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बनें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >