दो महीने में उखड़ने लगी 15 साल बाद बनी सड़क, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

पांकी में 15 साल बाद बनी अमानत बराज-लोहरसी सड़क महज दो महीने में ही उखड़ने लगी है. ग्रामीणों ने घटिया निर्माण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

पांकी (पलामू): प्रखंड क्षेत्र में करीब 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बनी अमानत बराज से लोहरसी तक की कालीकरण पिच सड़क निर्माण के महज दो महीने बाद ही जगह-जगह टूटने लगी है. सड़क की ऊपरी परत कई स्थानों पर उखड़ रही है. नई सड़क की यह स्थिति देखकर ग्रामीणों में नाराजगी है.

सड़क बनने के बाद राहत की जगह बढ़ी चिंता

करीब 15 वर्षों से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को सड़क बनने के बाद आवागमन में राहत की उम्मीद थी. लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क टूटने लगी, जिससे ग्रामीणों की खुशी अब चिंता और आक्रोश में बदल गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया.

निर्माण और निगरानी पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि नई सड़क यदि महज दो महीने में ही खराब होने लगे, तो निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है. सड़क की ऊपरी परत कई जगहों पर उखड़ गई है और सड़क टूटने लगी है. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मुख्यमंत्री, पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता और पलामू उपायुक्त को दी है.

ये भी पढ़ें- शादी समारोह में शामिल हुए विधायक भूषण बाड़ा और जोसिमा खाखा, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

उच्चस्तरीय जांच की मांग

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि जांच में यदि संबंधित संवेदक दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और सड़क को दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से दुरुस्त कराया जाए. ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी राशि खर्च कर सड़क का निर्माण कराया गया है. ऐसे में निर्माण के तुरंत बाद सड़क के खराब होने पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता.

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

ये भी पढ़ें- छतरपुर के लाइन होटल में पुलिस की छापेमारी, शराब बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पिंटू कुमार राणा

पिंटू कुमार राणा वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ बतौर संवाददाता जुड़े हुए हैं. मयूरहंड क्षेत्र में पत्रकारिता के दौरान वे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सिंचाई, व्यापार और राजनीति से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है.

पिंटू कुमार राणा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना, जनसमस्याओं को सामने लाना और संबंधित स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाना है. स्थानीय मुद्दों की जमीनी पड़ताल और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >