हर सांस में रहती है तमन्ना ए मदीना ....

शहर के कुंड मुहल्ला स्थित टीचर ट्रेनिंग स्कूल के समीप अब्दुल हक अंसारी के आवास पर 54 वां तरही नातिया मुशायरा हुआ.

अदबी संसार का 54 वां तरही नातिया मुशायरा संपन्न प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर के कुंड मुहल्ला स्थित टीचर ट्रेनिंग स्कूल के समीप अब्दुल हक अंसारी के आवास पर 54 वां तरही नातिया मुशायरा हुआ. साहित्यिक संस्था अदबी संसार ने इस मुशायरा का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता हसनैन खां ने की. संचालन शमीम रिजवी ने किया. मुशायरे में मुख्य रूप से अंजुमन तरक्की ए उर्दू के अध्यक्ष मनव्वरु जमा खां, एदारा ए फिक्रो अदब के संयुक्त सचिव अरशद जमाल मौजूद थे. अदबी संसार के संस्थापक एमजे अजहर ने सभी का स्वागत किया. कुरआन की तिलावत से मुशायरा शुरू हुआ. शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी. शायर शमीम रजवी ने एक बार अगर कह दे कोई तैबा को यसरब, कफ्फारे में दस बार ले असमा ए मदीना कलाम पेश किया. इसी तरह अमीन रहबर ने याद ए सरवर ए आलम सीने में बसाने से, एमजे अज़हर ने कुफ्र व शिर्क की जुल्मत छंट गई जमाने से, डॉ. इंतेखाब असर ने सागर हो मुहब्बत का पीना हो अकीदत का,ला मुझको पिला साकी सहबा ए मदीना रचना प्रस्तुत किया. डॉ. अतहर मुबीन कुरैशी ने दिल में जज्बा है कि फिर देख लूं जाकर रौजा, अलाउद्दीन शाह चिराग ने हर सांस में रहती है तमन्ना ए मदीना, काबू में नहीं है दिल ए शैदा ए मदीना,इमरान शाद ने होगा जब करम आका मैं मदीना आऊंगा कलम प्रस्तुत किया. इसके अलावा मोहम्मद हिसामुद्दीन, मेराज आलम,फारूक अहमद: मोहम्मद इस्तेखार, मोहम्मद फखरुल हसन ने भी क्लास पेश किया. मुशायरे में डॉ. बशीर बद्र के इंतकाल पर दुआ ए मगफिरत की गयी. अब्दुल हक अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >