कड़ी टक्कर में अरुणा शंकर दूसरी बार नगर निगम की मेयर बनी

कड़ी टक्कर में अरुणा शंकर दूसरी बार नगर निगम की मेयर बनी

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में नगरपालिका आम चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुआ. शुक्रवार को पलामू जिले के पांच नगर निकायों के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के मतों की गिनती हुई. जीएलए कॉलेज परिसर में बने मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक मतों की गिनती का कार्य चलता रहा. रात्रि करीब 12 बजे के बाद मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद के चुनाव की मतगणना का फाइनल परिणाम घोषित किया गया. कड़े संघर्ष के बीच भाजपा समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी अरुणा शंकर ने 3122 मतों से जीत हासिल किया. वह दूसरी बार नगर निगम की मेयर पद पर निर्वाचित हुई. उन्होंने नम्रता त्रिपाठी को कड़ी शिकस्त दी. शुरुआती दौर से ही नगर निगम के मेयर का सीट हॉट बना हुआ था. मतगणना का परिणाम जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता थी. मतगणना के दौरान मेयर प्रत्याशियों के समर्थकों व आम नागरिकों की नजर मेयर पद के मतगणना परिणाम पर टिकी रही. परिणाम जानने के लिए लोग अंतिम चरण की गिनती तक बेताब दिखे. नगर निगम के मेयर पद के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी व भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के बीच चुनाव में कड़ा संघर्ष रहा. प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने अरुणा शंकर को कड़ी टक्कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक पहले राउंड के मतों की गिनती में 5217 मत हासिल कर नम्रता त्रिपाठी ने बढ़त बनाई,जबकि अरुणा शंकर 3540 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही. लेकिन दूसरे राउंड की मतों की गिनती के बाद पासा पलट गया. दूसरे चक्र की गिनती में मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को 4430 व नम्रता त्रिपाठी को 2517 मत मिला. इस तरह अरुणा शंकर ने 1973 मतों से आगे बढ़ी. तीसरे राउंड की गिनती के बाद नम्रता त्रिपाठी को 5286 व अरुणा शंकर को 4819 मत मिला. इस तरह नम्रता त्रिपाठी ने तीसरे राउंड में 467 मतों से पुनः आगे बढ़ गयी. लेकिन चौथे राउंड में अरुणा शंकर ने नम्रता को 1655 मतों से पछाड़ते हुए आगे बढ़ गयी. इस राउंड में अरुणा शंकर को 4929 व नम्रता को 3274 मत प्राप्त हुआ. अरुणा शंकर ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए पांचवें व अंतिम राउंड की गिनती में 6391 मत हासिल कर नम्रता को 3122 मतों से शिकस्त देने में कामयाब हो गयी. अंतिम राउंड में नम्रता को 4753 मत मिला. इस तरह मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को 24169 व नम्रता त्रिपाठी को 21047 मत प्राप्त हुआ. जबकि 12809 मत प्राप्त कर पूनम सिंह तीसरे स्थान पर रही. इस तरह 70838 वैध मतों की गिनती हुआ,जबकि 4398 मत रद्द घोषित किया गया. मतगणना परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने मेयर पद पर निर्वाचित अरुणा शंकर को प्रमाण पत्र दिया. नगर निगम के मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. रिपोर्ट के मुताबिक निगम के चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी आइसा सिंह को 4384, जयश्री गुप्ता को 584, जानकी देवी 732, मीना गुप्ता 1352, मेघा श्री राम कुमार सिंह 670, रिंकु सिंह 3587, शीला कुमारी 550, श्वेता विकास कुमारी को 954 मत प्राप्त हुआ. इसी तरह विश्रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा की पतोहू गीता देवी ने 3071 मत से जीत हासिल किया. छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन ने 5293 मतों से जीत हासिल किया.हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कुमार भारती ने 2766 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए.हरिहरगंज नगर पंचायत का पहली बार चुनाव हुआ था. कुमारी शीला चौधरी ने 7194 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >