हुसैनाबाद से जीतेन्द्र की रिपोर्ट
हुसैनाबाद. हुसैनाबाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है. नगर पंचायत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड संख्या-14 स्थित शिव शंकर लॉज एवं रेस्टोरेंट को सोमवार की शाम शील कर दिया गया है.
झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई झारखंड नगर पालिका अधिनियम -2011 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत किया गया है.पदाधिकारियों के अनुसार उक्त प्रतिष्ठान का होल्डिंग टैक्स पंजीकरण नहीं था.साथ ही स्वीकृत भवन नक्शा भी नही था. लॉज एवं रेस्टोरेंट संचालन हेतु आवश्यक अनुज्ञप्ति भी प्राप्त नहीं की गई थी. इस संबंध में पूर्व में कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई संतोषजनक जानकारी नही दी गयी थी.परिणाम स्वरूप यह कार्रवाई की गयी है. आगे भी जारी रहेगा.
लगातार मिल रही थी शिकायतें
उक्त प्रतिष्ठान के संदर्भ में लगातार शिकायतें मिल रही थी. यहाँ तक की देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य संचालित होने की भी शिकायतें मिल रही थी.उक्त कार्रवाई के दौरान नगर प्रबंधक अभिषेक राहुल, विधि सहायक बिक्रम कुमार, कनीय अभियंता अभिजीत दुबे, कनीय अभियंता अजीत गुप्ता, स्ट्रीट लाइट निरीक्षक सुधांशु तिवारी, रवि, संजीत , मंटू समेत कई नगर पंचायत कर्मी मौजूद थे.बताया जाता है कि हुसैनाबाद के सभी लॉज व रेस्टोरेंट की मानकों की जांच की जाएगी. यह अभियान जारी रहेगा.
