पलामू : पति पत्नी के विवाद में पति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

पलामू के चैनपुर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 24 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव टोला करमाहा के 24 वर्षीय सोनू बैठा जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे की बतायी जा रही है. परिजनों ने बताया जा रहा है कि सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. इसके बाद गुस्से में सोनू बैठा जहरीला पदार्थ खा लिया. जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया. इस संबंध में मृतक के पिता रवींद्र बैठा एमएमसीएच स्थित पुलिस चौकी में बयान दिया है. जिसमें पति-पत्नी के बीच विवाद बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >