Hemant Soren: पलामू में छलका हेमंत सोरेन का दर्द, कहा- मुझे जमीन माफिया, जमीन चोर कहकर जेल में बंद कर दिया

Hemant Soren: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ देने के लिए पलामू पहुंचे हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें जमीन माफिया, जमीन चोर कहा गया. जेल भेज दिया गया.

Hemant Soren in Palamu: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दर्द पलामू में छलक पड़ा. हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे जमीन माफिया कहा गया. मुझे जमीन चोर कहा गया. इसी आरोप में मुझे जेल में भी बंद कर दिया. हेमंत सोरेन पलामू में पलामू प्रमंडल के तीन जिलों पलामू, गढ़वा और लातेहार की महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सौगात देने के लिए पहुंचे थे.

भाजपा ने हमारी सरकार बनाने के खूब प्रयास किए

हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार ने उन्हें परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी. उनकी सरकार गिराने के खूब प्रयास हुए. उनकी पार्टी को तोड़ने-फोड़ने की कोशिशें हुईं. झारखंड के मुख्यमंत्री पर गलत आरोप लगाए गए. उसे जेल भेज दिया गया. लेकिन, भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं. इसलिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश से वह प्रदेश की जनता के बीच हैं.

झारखंड विधानसभा के चुनाव में फिर होगा हिंदू-मुसलमान

हेमंत सोरेन ने कहा कि नवंबर-दिसंबर में झारखंड में विधानसभा के चुनाव होंगे. आपको सावधान रहना है. जैसे ही चुनाव करीब आएंगे, हमारे विरोधी हिंदू-मुस्लिम करना शुरू कर देंगे. लोकसभा चुनाव में उन्होंने ऐसा किया. लेकिन, झारखंड और देश की जनता ने उनकी ऐसी हालत कर दी कि सरकार बनाने के लिए बैसाखी का सहारा लेना पड़ा. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसकी सहयोगी पार्टियां ही झारखंड के लोगों की सबसे बड़ी हितैषी है.

विपक्ष की युवा आक्रोश रैली पर हेमंत सोरेन ने जताया आश्चर्य

हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष के लोग युवा आक्रोश रैली निकालने जा रहे हैं. आश्चर्य की बात है. इन लोगों ने नौकरी देना बंद कर दिया. सबसे ज्यादा नौकरी लोगों को फौज में मिलती थी. रेलवे और बैंक में सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरियां मिला करतीं थीं. सब जगह नियुक्तियां बंद हो गईं हैं. लेकिन, हम झारखंड में लोगों को रोजगार दे रहे हैं.

हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की योजनाएं भी गिनाईं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों के हित में उनकी सरकार ने महज 5 साल में बहुत से काम किए हैं. अबुआ आवास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन योजना की शुरुआत की, ताकि लोगों को जरूरत के समय किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े. वे अपने बच्चों की अच्छी परवरिश कर सकें. उन्हें पढ़ा-लिखा सकें. इसके लिए सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की है.

Also Read

JMMSY: हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और पलामू प्रमंडल की महिलाओं के खाते में पहुंचे 1000-1000 रुपए

JMMSY: झारखंड में कब तक चलेगी हेमंत सोरेन सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना? जानिए सबकुछ

Hemant Soren Gift: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद से ही तैयार होने लगा था प्लॉट, कांग्रेस आलाकमान की ये थी सोच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >