पलामू में 8-9 सितंबर को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

झारखंड के पलामू और आसपास के जिलों में 8-9 सितंबर को तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट. मौसम विभाग ने वज्रपात की भी चेतावनी दी है। जानें अपने शहर का ताजा मौसम हाल.

पलामू. झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने का अनुमान जताया है. 8 और 9 सितंबर को कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

पलामू प्रमंडल में तेज हवा का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार 8-9 सितंबर को खासकर पलामू प्रमंडल के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर तेज बारिश और गरज-चमक की भी संभावना है. 9 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला के कुछ हिस्सों में गरज, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना भी जतायी गयी है.

राजधानी में मौसम में बदलाव नहीं

राजधानी रांची में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि, इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

निम्न दबाव क्षेत्र से बढ़ी सक्रियता

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा साइक्लोनिक सरकुलेशन समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है. अगले 24 घंटे में इसके उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा मॉनसून ट्रफ भी सक्रिय है. इन मौसमी सिस्टम के कारण झारखंड में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: लातेहार: फसल और घर बचाने को लगायी करंट वाली बाड़, चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत

अमरापाड़ा में सबसे अधिक 14.4 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गयी. सबसे अधिक 14.4 मिमी बारिश अमरापाड़ा (पाकुड़) में हुई. इसके अलावा बोआरिजोर में 14.2 मिमी, मेहगावन में 12.4 मिमी, पाकुड़िया में 10.2 मिमी और पथरगामा में 10.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

ये भी पढ़ें: पलामू: 17 साल देश सेवा, फिर कारगिल में शहादत - 27 साल बाद पैतृक गांव तुकबेरा में लगी शहीद प्रबोध महतो की प्रतिमा

10 से 12 सितंबर तक भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है. 8 सितंबर को कई इलाकों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 10 से 12 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन होने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj singh

मनोज सिंह फिलहाल प्रभात खबर में बतौर मुख्य संवाददाता कार्यरत है. पत्रकारिता में उनका 26 साल का अनुभव है. दैनिक हिन्दुस्तान में करीब आठ साल काम करने के बाद वह प्रभात खबर से जुड़े हैं. कृषि, पशुपालन, सहकारिता, वन, जलवायु परिवर्तन, आजीविका, मनोरोग, कोयला संबंधी खबरों में वर्षों काम करने का अनुभव है. आइआइटी कानपुर से जस्ट ट्रांजिशन विषय पर फेलोशिप प्राप्त करने वाले देश के पहले संवाददाता है. उनको दो बार एग्रई जर्निलिज्म अवार्ड मिल चुका है. झारखंड सरकार के वन विभाग से तिलका मांझी अवार्ड मिला है. कई मचों पर वह प्रभात खबर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा ले चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >