पाटन. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नन्हा सा दिल जन्मजात हृदय रोग निवारण कार्यक्रम के तहत बुधवार को विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया है. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि नन्हा सा दिल जन्मजात हृदय रोग निवारण कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया है. सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जांच की जायेगी. उन्होंने बताया कि शिविर में आरबीएसके की टीम व श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के द्वारा बच्चों को निःशुल्क जांच की जायेगी. उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की समय पर पहचान व उचित उपचार सुनिश्चित करना है. उन्होंने अभिभावकों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के शरीर या होंठों में नीलेपन, नाखूनों का उभरा हुआ होना, स्तनपान या दूध पीने में कठिनाई महसूस होता हो, तो यह जन्मजात हृदय रोग के संकेत हो सकते हैं. वैसे बच्चों को शिविर में लाकर अवश्य जांच करायें. संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च मोहम्मदगंज. मंगलवार को मोहम्मदगंज पुलिस ने बकरीद को लेकर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाके में फ्लैग मार्च किया. पुलिस जवानों ने लोगों से पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च मोहम्मदगंज थाना से निकलकर भजनिया, सोनबरसा,सबनवा, करारिया, गोडाडीह , मोहम्मदगंज के इलाके में जवानों ने किया. मौके पर एएसआइ शेख आमनुलहा खान,बुदू उरांव, कयमामुद्दीन अंसारी,प्रद्युम्न पासवान समेत कई जवान शामिल थे.
हृदय रोग निवारण जांच शिविर आज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नन्हा सा दिल जन्मजात हृदय रोग निवारण कार्यक्रम के तहत बुधवार को विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया है
