JSSC CGL मामले में पलामू का युवक कुंदन कुमार गिरफ्तार, सिसई में था प्रखंड कल्याण पदाधिकारी

JSSC CGL परीक्षा में धांधली मामले में CID ने गुमला के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानें पूरी खबर।

पलामू : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) में कथित गड़बड़ी और अनियमितता से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने पलामू के एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नामुदाग पंचायत के डूमरी गांव निवासी कुंदन कुमार, पिता रामलाल राम के रूप में हुई है. कुंदन कुमार JSSC CGL परीक्षा पास करने के बाद गुमला जिले के सिसई में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित था.

सीआईडी अधिकारियों के अनुसार JSSC CGL परीक्षा से संबंधित दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की गयी है. बताया जाता है कि सीआईडी ने कुंदन कुमार को पूछताछ के लिए रांची स्थित कार्यालय बुलाया था. इसके बाद उससे लगातार पूछताछ की गयी और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया. बाद में उसकी गिरफ्तारी की जानकारी सामने आयी और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पिता ने बताया- दो सितंबर को बुलाया गया था

कुंदन के पिता रामलाल राम ने बताया कि सीआईडी अधिकारियों ने एक सितंबर को फोन कर उनके पुत्र को दो सितंबर को रांची स्थित सीआईडी कार्यालय बुलाया था. वहां पहुंचने के बाद कुंदन से पूछताछ की जा रही थी. उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया था, जिसके कारण परिवार के लोग उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे.

इसके बाद जानकारी मिली कि सीआईडी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि चार सितंबर को उनके पैतृक गांव नामुदाग में भी नोटिस भेजा गया था.

पलामू से जुड़ रहे जांच के तार

JSSC CGL मामले में पलामू कनेक्शन पहले से ही सामने आता रहा है. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के एक शिक्षक संतोष कुमार सिंह भी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में आरोपी हैं. वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है. सीआईडी उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है.

इसके अलावा पांकी रोड निवासी रवि कुमार के ठिकाने पर भी सीआईडी की टीम पूर्व में दो बार छापेमारी कर चुकी है. दोनों आरोपियों के फरार होने की बात कही जा रही है. सीआईडी ने दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट भी प्राप्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >